दोस्तों, मेहंदी के हाथ कितने खूबसूरत लगते हैं, यह तो आप सब जानते हैं। लेकिन मेहंदी सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि इसके अलग-अलग मायने भी होते हैं। कोई शादी की खुशी में मेहंदी लगाता है, कोई अपने प्यार का इजहार करने के लिए, और आजकल तो लोग सिर्फ शौक से भी मेहंदी लगवाते हैं। चाहे किसी भी वजह से लगी हो, मेहंदी हमेशा सुंदर ही लगती है।
अगर आप भी ढूँढ रहे हैं Mehndi Shayari हिंदी में, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन Best Mehndi Shayari in Hindi, जिन्हें पढ़कर आप और आपके चाहने वाले दोनों ही खुश हो जाएंगे।
Read also this article: Heart-Touching Sorry Shayari in Hindi
Shayari on Mehandi
मैं न लगाऊँगी मेहंदी तेरे नाम की,
कम्बख्त रंग चढ़ कर उतरता ही नहीं।
उनके हाथों पे मेहंदी का ये फायदा हुआ,
कि रातभर उनके चेहरे से जुल्फ़ें हटाते रहे।
मैं तेरे हाथों पर रच जाऊँगा मेहँदी की तरह,
तू मेरा नाम कभी हाथों पर सजा कर तो देख।
Mehndi Shayari
तेरे हाथों की मेहंदी का रंग गहरा लाल है,
क्योंकि मेरे इश्क की चाहत बेमिसाल है।
अपने हाथों की लकीरों में मुझे बसाले,
अगर संभव न हो तो मेहंदी में रचाले।
वो मेहंदी के हाथों में क्या तराशेंगे नाम हमारा,
जब नाम ही छुपा लिखा है उनके हाथों में।
मेहँदी वाले हाथ और पायल वाले पाँव,
याद बहुत आते हैं मुझको तू और अपना गाँव।
Read also this article: Attitude & Bhakti Mahakal Shayari in Hindi
Girls Mehndi Shayari in Hindi
तेरे मेहंदी लगे हाथों पे मेरा नाम लिखा है,
जरा से लफ्ज़ में कितना पैगाम लिखा है।
करतूतें देखी मेहंदी की,
तेरा नाम क्या लिखी शर्म से लाल हो गई।
मेहँदी जो मिट कर हाथों पर रंग लाती है,
दो दिलों को मिलाकर कितनी खुशियाँ देती है।
मेहंदी से सजे तेरे हाथों को चूम लेता हूँ,
तो एक अलग ही दुनिया में खो जाता हूँ मैं।
Mehandi Shayari in Hindi
किस्मत की लकीरें भी आज इठलाई हैं,
तेरे नाम की मेहँदी जो हाथों पर रचाई हैं।
चुरा के दिल मेरा मुठ्ठी में छिपाए बैठे हैं,
और बहाना ये है कि मेहंदी लगाए बैठे हैं।
उन आँखों की दो बूंदों से सातों सागर हारे हैं,
जब मेहँदी वाले हाथों ने मंगल-सूत्र उतारे हैं।
मेहँदी जब तुम मेरे नाम का लगाती हो,
तो क्या इसे अपनी सहेलियों को भी दिखाती हो?
Read also this article: Sad and Emotional Galti Shayari in Hindi
Romantic Mehndi Shayari
मेहंदी का रंग ऐसा मेरे हाथों में चढ़ा,
जैसे तेरा इश्क मेरी सांसों में बसा।
शादी में लगी मेहँदी का रंग कभी नहीं छूटता,
ऐसे मौके पर ना जाने कितने आशिकों का दिल टूटता।
तुम्हारे हाथों में सजी है मेहँदी मेरे नाम की,
उम्र भर साथ चलेंगे, कसम है अपने प्यार की।
हाथों की मेहंदी अपना रंग छोड़ जाती है,
दिल में किसी अजीज की याद उमड़ आती है।
सच्ची चाहत क्या होती है,
मेरे महबूब ने बता दिया,
मेहंदी लगाकर वो अपने प्यार का इज़हार कर गए।
Read also this article: Ladki Ko Impress Karne Wali Shayari: Romantic Lines for Her
Mehndi Shayari for Love & Memories
मेहंदी की महक से हुआ प्यार का नशा,
हाथों को चूमता मेरा दिल का तराना।
तूने जो मेहंदी वाले हाथों में मेरा नाम लिखा है,
कहो या ना कहो, तुम्हारे दिल का प्यार मुझे दिखा है।
वो मुस्कुरा रही थी, हाथों में मेहँदी लगाकर,
मेरे अरमानों को दफन कर, नया घर बसा रही थी।
लड़की के हाथों पर जब मेहँदी रचाई जाती है,
तो रिश्तों की अहमियत बयां होती है।
Conclusion
मेहंदी सिर्फ हाथों की साज-सज्जा नहीं, बल्कि प्यार, खुशी और रिश्तों की मिठास का प्रतीक है। आशा है कि यह Best Mehndi Shayari in Hindi संग्रह आपके दिल को छू गया होगा। इन शायरियों को पढ़कर आप अपने चाहने वालों के साथ प्यार और खूबसूरत जज़्बात साझा कर सकते हैं।